Breaking
Tue. Jun 9th, 2026
Spread the love

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन दिग्गज फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। यह फिल्म देश के विभाजन के दिन को याद करते हुए विशेष रूप से रिलीज की जाएगी!

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज करके हर किसी को एक बड़ा और शानदार सरप्राइज दिया है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इंटेंस, थ्रिलिंग और सीधे दिलों को छू लेने वाला यह मोशन पोस्टर पूरी तरह से गुस्से, भावनाओं और कुछ कर गुजरने के पक्के इरादे से भरा हुआ है। शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकारों की एक बेहतरीन स्टार कास्ट और बेहद लोकप्रिय क्रिएटिव टीम के साथ, यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में एक बिल्कुल अलग और अनोखा अनुभव देने का वादा करती है।

‘बंटवारा 1947’ की कहानी एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने नफरत और डर के उस भयानक दौर में भी साहस का रास्ता चुना। दिग्गजों की इस बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ, यह फिल्म दर्शकों को बेहद दमदार और असरदार परफॉर्मेंसेस देने का वादा करती है।

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। बीते सालों में कई कल्ट क्लासिक फिल्में देने के बाद, संतोषी अब एक बेहद दिलचस्प और झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी और सनी देओल की उस आइकॉनिक जोड़ी की पूरे 30 साल बाद वापसी करा रही है, जिसने भारतीय सिनेमा को ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इस धमाकेदार मोशन पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है, जो इस ऐतिहासिक जोड़ी की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

​आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ‘बंटवारा 1947’ का डायरेक्शन जहाँ राजकुमार संतोषी ने किया है, वहीं इसका शानदार म्यूजिक दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गहरे बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म देश के विभाजन के दिन को याद करते हुए 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *