आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी पत्नी की पहचान बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीता देवी हरेराम सिंह के रूप में हुई है।एक पत्नी ने अपने पति की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह साड़ी लेकर नहीं आया था। पत्नी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा, फिर गला दबाकर पति की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी पत्नी की पहचान बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीता देवी हरेराम सिंह के रूप में हुई है। सुनीता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला काफी शातिर है और उसने पुलिस को भी गुमराह करने की खूब कोशिश की लेकिन अपराध कहां छिप पाता है। पुलिस के मुताबिक 35 साल के हरेराम किशुनजी सिंह बदलापुर में अपने घर पर थे। इसी दौरान साड़ी नहीं लाने पर उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया।
पत्नी इस बात पर इतनी आगबबूला हो गई कि उसने गुस्से में प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला कर दिया। पत्नी ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया कि पति की मौत गला दबाने से हुई है। बदलापुर पूर्व थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल ने कहा, “मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला दबाने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और मकान मालिक से पूछताछ में पत्नी पर संदेह हुआ। स्थानीय अदालत ने मंगलवार को सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

