Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया

जान कुमार सानू ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया। लेकिन, अपनी हालत के बारे में बताते हुए जान ने घबराने के बजाय मजाकिया अंदाज अपनाया। जान कुमार सानू ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अस्पताल में फिट चेक वीडियो शूट करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।’ वहीं अस्पताल में एडमिट होने पर मजाक करते हुए वीडियो में जान ने लिखा – ‘फिट चेक – अपने पसंदीदा डिजाइनर कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं। यहां भर्ती होने की वजह- वुहान से आया कोविड।सिंगर कुमार सानू के बेटे और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू कोरना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जान कुमार सानू को COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जान ने अपना वीडियो तो साझा किया है, लेकिन ये नहीं बताया है कि उन्हें लक्षण कब महसूस होने लगे थे या डॉक्टर उन्हें कब तक निगरानी में रखने वाले हैं। दूसरी तरफ सिंगर के फैंस उनका ये वीडियो देखने के बाद काफी चिंतित हो उठे हैं। कई कमेंट के जरिए उनका हाल पूछ रहे हैं तो की उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा- ‘जल्दी ठीक हो जाईए जान, अपना ख्याल रखिए।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘हे भगवान, आप जल्द ही ठीक हो जाएं। आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘उम्मीद है आप जल्दी ठीक हो जाएंगे, भगवान आपको लंबी उम्र दे।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर जान की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *