धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा, “मुझे अभी पता चला कि प्रधानमंत्री ने मुझे एक जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को कर्तव्य और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं, और मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पिछले 12 सालों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। पिछले चार-पांच सालों में धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को भी लागू किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश करूंगा।प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने और प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही। प्रल्हाद जोशी ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। जोशी को उनके उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
