सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि “चुनाव का असली कुरुक्षेत्र होता है बूथ। चुनाव लड़ा जाता है बूथ पर। और इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत। बूथ जीता तो चुनाव जीता। और बूथ वही जीतेगा जिसके पास सामर्थ्य होगा, जिसने शक्ति अर्जित की होगी, जिसने अपनी योजना बनाई होगी, जिसने व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से अपने कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया होगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गोरखपुर जिले में एक सभा को संबोधित किया है। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया के अंदर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में मूल्य और आदर्शों पर विश्वास करते हुए सुशासन, लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में अपनी एक मजबूत उपस्थिति प्रस्तुत की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा – बूथ चुनाव का असली कुरुक्षेत्र होता है, इसे जो जीतेगा वही चुनाव जीतेगा

