Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ओवैसी ने यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

ओवैसी ने यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए

ओवैसी ने साफ शब्दों में कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा सिर्फ एक इमारत या संस्थान का नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से मुसलमानों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर आप एक चलती हुई यूनिवर्सिटी को खत्म करना चाहते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब यही है कि आप नहीं चाहते कि मुसलमान शिक्षित हों. यह कार्रवाई सीधे तौर पर मुसलमानों की तालीम पर हमला है.एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे सीधे तौर पर मुसलमानों की शिक्षा से जोड़ दिया है. सहारनपुर पहुंचे ओवैसी ने यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए.ओवैसी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में इस वक्त करीब 3,000 छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. यदि इन इमारतों को तोड़ा जाता है, तो उन हजारों छात्रों का भविष्य रातों-रात अंधकार में चला जाएगा. उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि यदि निर्माण में किसी तरह की कोई कानूनी या प्रशासनिक दिक्कत है, तो उसे नियमित (Regularize) किया जा सकता है, लेकिन किसी भी कीमत पर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *