चित्रकूट जनपद के रीठी में एक महीने पहले जालंधरपुर गांव निवासी राम प्रसाद निषाद की शादी रोशनी देवी से हुई थी। 15 जुलाई की सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक से गंगा स्नान के लिए निकले थे। वापस घर लौटते समय किशनपुर नहर कालोनी के पास पहुंचते ही रोशनी देवी की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। साड़ी फंसने से रोशनी देवी बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटती चली गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखकर लोगों के रोगंटे खड़े हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल नवविवाहित पति पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर पहुंचाया। जंहा पति को मामूली चोंटे लगी लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज दुखद घटना घटित हुई जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। यह दर्दनाक घटना फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र का है जहां रस्मों रिवाजों को निभाने के लिए गंगा स्नान की रस्म को पूरा कर घर लौट रहे बाइक सवार नवविवाहित जोड़ा हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नवविवाहिता के साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पति बाइक से गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने मेहंदी भरे हाथ देख पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया जिसमें डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के नवविवाहिता के शव को घर लेकर चले गए उन्होंने कहा हादसा दुखद है हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।


