उद्धव ठाकरे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी इस प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने वांगचुक से भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। सोमवार को वांगचुक के अनशन का 16वां दिन था। उद्धव ने कहा कि वांगचुक की जान बहुत कीमती है। लेकिन केंद्र सरकार असंवेदनशील है। सरकार को इस आंदोलन की कोई परवाह नहीं है।शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। यह आंदोलन नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहा है। उद्धव ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के प्रदर्शन का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने झंडे अलग रखकर इस आंदोलन का साथ देना चाहिए।नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर यह आंदोलन पिछले 24 दिनों से जारी है। शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी 28 जून को इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वह तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।


