राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि देश में पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भारत के भविष्य से जुड़े गंभीर सवाल हैं। सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। उनका आंदोलन अहिंसक है और वे भूख हड़ताल पर थे। राहुल गांधी ने एक्स पर आगे लिखा, ‘कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पुलिस के इस एक्शन को गलत बताया है।सोनम वांगचुक राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे थे। हाल में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में वांगचुक जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें अनशन स्थल से उठाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के इस एक्शन का विरोध किया।


