Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
28 जुलाई को मनाया जाएगा ‘हँसो और हँसाओ दिवस’; ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पूरे करेगा 18 साल, 19वें वर्ष में करेगा प्रवेश -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

28 जुलाई को मनाया जाएगा ‘हँसो और हँसाओ दिवस’; ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पूरे करेगा 18 साल, 19वें वर्ष में करेगा प्रवेश

(दानिश खान)

मुंबई: नीला फिल्म प्रोडक्शंस और सोनी सब भारत के सबसे लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 शानदार वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं। 28 जुलाई 2026 को यह प्रतिष्ठित शो अपना 18वां जन्मदिन मनाते हुए 19वें वर्ष में प्रवेश करेगा। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और स्वच्छ हास्य पर आधारित इस शो ने बिना अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों के पिछले 18 वर्षों से करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन किया है।

18 वर्षों और 4,770 एपिसोड के दौरान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है और हर पीढ़ी का पसंदीदा शो बन गया है। 28 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष समारोह में गोकुलधाम सोसाइटी का नया रूप दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कई विशेष मेहमान शो की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देंगे और कलाकारों तथा तकनीकी टीम के साथ इस यादगार सफर का जश्न मनाया जाएगा। दर्शकों के लिए कई सरप्राइज और विशेष एपिसोड भी तैयार किए गए हैं।

इस खास अवसर पर शो के निर्माता और नीला फिल्म प्रोडक्शंस के संस्थापक असित कुमार मोदी ने कहा, “18 साल पूरे करना हमारे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि लाखों परिवारों का हिस्सा बन चुका है। पहले दिन से हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सम्मान देते हुए स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन देना रहा है। दर्शकों के अपार प्रेम और समर्थन की बदौलत ही हम आज इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हम अपने सभी दर्शकों, कलाकारों, तकनीकी टीम और हमारे सहयोगी सोनी सब का दिल से धन्यवाद करते हैं। इस बार दर्शकों को गोकुलधाम सोसाइटी का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा, साथ ही जन्मदिन के विशेष एपिसोड में भरपूर मनोरंजन और कई सरप्राइज भी होंगे। आइए, ‘हँसो और हँसाओ दिवस’ हम सब मिलकर मनाएँ और आने वाले वर्षों तक खुशियाँ बाँटते रहें।”

इस समारोह में शो के कलाकार, निर्माता, विशेष अतिथि और शुभचिंतक शामिल होंगे। साथ ही हर वर्ष मनाए जाने वाले ‘हँसो और हँसाओ दिवस’ को भी विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन शो की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का सम्मान करने और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर होगा, जिनके प्यार और विश्वास ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को भारतीय टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित शो बनाया है।

19वें वर्ष में प्रवेश के साथ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का जश्न अभी शुरू ही हुआ है। शो के विशेष वर्षगाँठ समारोह से जुड़ी अन्य घोषणाएँ जल्द ही की जाएँगी।

नीला फिल्म प्रोडक्शंस के बारे में:

नीला फिल्म प्रोडक्शंस का नेतृत्व दूरदर्शी निर्माता असित कुमार मोदी कर रहे हैं, जिन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, सोनी सब, कलर्स और स्टार प्लस जैसे प्रमुख चैनलों के लिए अनेक सफल फिक्शन और नॉन-फिक्शन कार्यक्रमों का निर्माण किया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ उनकी सबसे प्रतिष्ठित प्रस्तुति है, जिसने अपने यादगार किरदारों, संवादों और सामाजिक संदेशों के माध्यम से भारतीय टेलीविजन पर एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी सहायक इकाई नीला मेडियाटेक के माध्यम से वेब3 गेमिंग, एनीमेशन और मर्चेंडाइजिंग जैसे नए डिजिटल क्षेत्रों में भी विस्तार किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *