Breaking
Thu. Jul 16th, 2026
Spread the love

पूर्व अमीर का 12 जुलाई को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने सम्मान के तौर पर 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने पूर्व अमीर शेख हमाद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दिवंगत नेता की स्थायी विरासत दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, कतर में भारतीय समुदाय के लिए उनके स्नेह और भारत-कतर संबंधों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया। उनकी स्थायी विरासत हमारे दोनों देशों का मार्गदर्शन करती रहेगी, क्योंकि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।’केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कतर के अमीर के पिता के निधन पर भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से शोक संदेश पहुंचाने के लिए भेजा था। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू 14 जुलाई को भारत की ओर से शोक व्यक्त करने दोहा गए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *