उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जर्जिस के विरुद्ध 95 तहरीर भी दी गई हैं। दूसरी तरफ, जर्जिस अंसारी का विरोध भी तेज हो गया है, हिंदू संगठन जर्जिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।यूपी के इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए हिंदू महासभा के कार्यकर्ता लखनऊ में हजरतगंज थाने में पहुंचे . इस दौरान, हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी बोले कि हम FIR दर्ज कराने आए हैं। सीएम योगी से अपील है कि वे न्याय करें और इस बार बुलडोजर का मुंह इटावा की ओर मोड़ दीजिए।
मौलाना जर्जिस अंसारी की हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बढ़ गई मुश्किलें. यूपी में 95 अलग-अलग जगहों पर शिकायतें दर्ज

