Breaking
Wed. Jul 15th, 2026
Spread the love

सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता के परिजनों से दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शमशेर ने अपनी पत्नी मुफीदूननिशा की हत्या करके घर के एक कमरे में दफना दिया। अपनी सास को फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या करके घर में दफना दिया है। दोनों का निकाह हुए अभी एक महीना हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही मां ने डुमरियागंज थाने पहुंचकर  नामजद तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव को खुदवाकर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी।उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें हाल ही जिस महिला की शादी हुई थी, कुछ ही दिन में ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दबा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक जून 2026 को संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशहवा गांव की रहने वाली सफीदुन्नीसा की 20 वर्षीय बेटी मुफीदूननिशा का निकाह मुस्लिम रीति रीवाज से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी हबीबुल्ला के पुत्र शमशेर अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल के लोगों की ओर से एक लाख रुपये दहेज के लिए मुफीदूननिशा को परेशान किया जाने लगा। 14 जुलाई को पति शमशेर अहमद ने अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मार कर घर में दफना दिया है। इसके बाद मां की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *