Breaking
Thu. Jul 16th, 2026
Spread the love

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘कई किसानों के नाम पर 7.5 हॉर्स पावर तक के कृषि बिजली कनेक्शनों का वर्षों पुराना बकाया बिल दर्ज है। यह बकाया सरकार के रिकॉर्ड में है और बिजली कंपनी का कोई भी कर्मचारी कभी भी वसूली के लिए पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने सौर कृषि वाहिनी और कृषि पंप जैसी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल महाराष्ट्र के 76 प्रतिशत किसानों को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और आने वाले समय में यह आंकड़ा 100 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि किसानों का बकाया 48 हजार करोड़ रुपये का बिजली का बिल माफ करने का फैसला उनकी सरकार ने कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *