Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे कहा, “मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि उन्हें अपना काम करना चाहिए। लेकिन ऐसा करने के बजाय, वे सब कुछ छोड़कर पार्टियों को तोड़ने में लगे हैं। मैं उन बच्चों का दुख नहीं भूल सकता जिन्होंने अपनी जान गंवाई। PM मोदी वोट चुराना तो जानते हैं, लेकिन दिल जीतना नहीं जानते। आज ‘अंधभक्त’ बच्चों को धमका रहे हैं। वीडियो बनाओ और उनके चेहरे बेनकाब करो। हमने देश की ताकत देखी है, और हमें इसे कभी कमज़ोर नहीं करना चाहिए।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा, “आज का दिन मनाने के लिए महत्वपूर्ण है; यह आप सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। कई छात्रों ने आत्महत्या की है। हम एक मिनट का मौन रखकर इन छात्रों को श्रद्धांजलि देंगे।उद्धव ठाकरे ने अपने भाई राज ठाकरे के साथ मुंबई के दादर में विजय उत्सव को संबोधित किया। इस रैली में जेन Z के लोगों को बुलाया गया। उद्धव की पार्टी या MNS की जगह तिरंगे लहराए गए। इस दौरान राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया। सबसे पहले विजय उत्सव को राज ठाकरे ने संबोधित किया। उन्होंने NEET पेपर लीक के बाद खुदकुशी करने वाले छात्रों के नाम पढ़कर सुनाए। तो वहीं उद्धव ने कहा कि देश के छात्रों ने दिखा दिया है कि पीएम मोदी वोट चुरा सकते हैं, लोगों का दिल नहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *