Breaking
Tue. Jul 14th, 2026
Spread the love
  • पहला पासपोर्ट साल 2016 में बरेली पासपोर्ट कार्यालय से जारी हुआ, जिसमें जन्मतिथि 10 मार्च 1999 दर्ज थी।
  • दूसरा पासपोर्ट साल 2023 में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से जारी हुआ, जिसमें जन्मतिथि 29 मई 2001 दिखाई गई।
  • तीसरा पासपोर्ट 15 दिसंबर 2023 को जारी किया गया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर 19 नवंबर 2002 कर दी गई थी।
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर अलग-अलग जन्मतिथि और पर्सनल डिटेल्स का इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया और पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान उसकी चालाकी पकड़ी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पासपोर्ट ने पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस संदिग्ध गड़बड़ी की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से शिकायत मिलने के बाद, पीलीभीत की घुंघचाई थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *