हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलजुल कर तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच प्रशासन को घटना की सूचना मिली। प्रशासन का पूरा अमला घटनास्थल पर पहुंचा।
इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर शाम हुई तेज बारिश से बड़ा हादसा हो गया। जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी में रात करीब 8 बजे भारी बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।मुजफ्फरनगर बुढ़ाना में फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में मजदूर इस्लाम और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

