पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “हर छात्र बेहतर भविष्य के लिए सालों तक कड़ी मेहनत करता है और इस दौरान उनके परिवार भी कई तरह के त्याग करते हैं. किसी भी पेपर लीक को उस उम्मीद को छीनने की इजाजत कभी नहीं दी जानी चाहिए.पठान ने आगे लिखा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और अधिकारी यह पक्का करेंगे कि उन सभी को सही मौका मिले. मुझे यह भी उम्मीद है कि ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं, उनके सपनों की रक्षा करें.