Breaking
Tue. Jul 21st, 2026
Spread the love

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का ऐलान किया गया.कार्तिक आर्यन को साजिद नाडियाडवाला ने भी इस जीत की बधाई दी है। उन्होंने बैनर के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा: ‘फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक आर्यन को बहुत-बहुत बधाई। इस फिल्म के लिए कार्तिक को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड जीतते हुए देखना ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के सभी सदस्यों के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। कार्तिक ने स्क्रीन पर जो किया, वह किसी जादू से कम नहीं था। हमने उन्हें चंदू चैंपियन में मिस्टर मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए अपना सब कुछ झोंकते हुए देखा है। उन्होंने जो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, डेडिकेशन दिखाया, वह वाकई असाधारण था। कबीर खान का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इतनी शिद्दत से इस खूबसूरत कहानी का निर्देशन किया। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म को पसंद किया और हमारे चैंपियन का साथ दिया। यह सम्मान हम सभी के लिए बहुत खास है। एक चैंपियन का जन्म हुआ। एक चैंपियन का किरदार निभाया गया। और अब पूरा देश हमारे चैंपियन का जश्न मना रहा है!’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *