Breaking
Tue. Jul 28th, 2026
Spread the love

बीजेपी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “एजेंसी का दुरुपयोग करते हैं… ईडी, सीबीआई, एनआईए, इन सबका दुरुपयोग करती है. भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे भी टीएमसी से आए हैं. उनको तो उनको पूरी दुनिया ने पैसा लेते हुए देखा है… तो भाजपा में जाने पर दाग धुल जाते हैं. जो लोग भाजपा के खिलाफ बोलते थे और जिसको भाजपा क्या-क्या नहीं कहा करती थी…बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ना सिर्फ ममता बनर्जी की सरकार गई है बल्कि उनकी पार्टी भी एक तरह से खत्म होने की स्थित में है. टीएमसी में इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है.  तेजस्वी यादव कोलकाता पहुंचे. यहां मीडिया के सवालों का उन्होंने जवाब दिया.तेजस्वी यादव से पूछा गया कि ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है. 20 सांसदों ने एनडीए को सपोर्ट कर दिया है. यह भी चर्चा हो रही है कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी का विलय शायद कांग्रेस में कर दें, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, “…देखिए ये बीजेपी के काम करने का तरीका है… डराकर, लालच में, लोगों को धमकाना, तोड़ना, उनकी राजनीति रही है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *