Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक के आदेश का स्वागत किया -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक के आदेश का स्वागत किया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुरादाबाद मंडल अदालत द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोके जाने के आदेश पर खुशी जताई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा-

‘यूपी के ज़िला रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित यूनिवर्सिटी की 38 शिक्षण इमारतों को, उसका स्वीकृत नक्शा आदि के अभाव में, ध्वस्त करने की रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर अब रोक लगाने का फैसला उचित व इसका स्वागत.

वैसे केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अगर अन्य और भी शिक्षण संस्थाएं हैं जो अपने निर्माण आदि में सरकारी नियमों आदि का सही से अनुपालन नहीं कर पाये हैं, तो उन पर भी बुलडोजर चलाकर तोड़ने की सख़्ती करने के बजाय, सरकार को उन सबको सही व नियमित कराने के सम्बंध में ज़रूरी कार्रवाई करने की नीति अपनानी चाहिये, ताकि वहां शिक्षा हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का जीवन किसी भी प्रकार से प्रभावित ना होने पाए. उम्मीद है कि सरकार बीएसपी की इस जनहितैषी सलाह पर ज़रूर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी.रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर मुरादाबाद मंडलायुक्त ने रोक लगा दी है, जिस पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने  इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों को तोड़ने के बजाय ऐसी नीति अपनानी चाहिए जिससे वहां शिक्षा लेने वाले छात्रों पर असर न हो. मायावती ने उम्मीद जताई कि सरकार इस पर सहानुभूति से विचार करेगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *