Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष को क्या करना है, कहां जाना है, क्या बोलना है? यह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह या सीएम देवेंद्र फडणवीस तय नहीं कर सकते। महाराष्ट्र की स्थिति बिहार से भी ज्यादा गंभीर है, जिसे सीएम फडणवीस को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीड और परभणी में हुई घटनाएं राज्य की छवि को कलंकित करती हैं और इन अपराधों में शामिल लोग आपकी सरकार में मंत्री हैं। राहुल गांधी का परभणी दौरा सही था क्योंकि उन्होंने इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।संजय राउत के मुताबिक महाराष्ट्र के हालात बिहार से ज्यादा खराब हैं और सीएम देवेंद्र फडणवसी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *