Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हॉलीवुड मूवी देख बनाया था प्लान-संपत्ति के लिए पति ने की पत्नी की हत्या -
Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

हॉलीवुड मूवी देख बनाया था प्लान-संपत्ति के लिए पति ने की पत्नी की हत्या

पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त पुलिस अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि यह मामला पुलिस की बेहतरीन कार्यशैली, साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन, प्रोफेशनल अप्रोच व टेक्निकल सर्विलांस का एक मिसाल बना है.पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही समय में पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद में अंधे होकर आरोपी ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी पति कमल सिंह को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है.घटना 30 जुलाई की है, जब पुलिस को गौरव नाम के एक युवक का फोन आया. उसने बेहद घबराए हुए लहजे में बताया कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मौके पर जगतपुरी स्थित दूसरी मंजिल के मकान में 50 वर्षीय महिला का शव सोफे पर पड़ा मिला. उनके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी.संयुक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि आरोपी कमल सिंह पहले आईटी क्षेत्र में बतौर इंजीनियर काम कर चुका है. वह पढ़ा-लिखा है. उसका बेटा गौरव MBBS की पढ़ाई पूरी कर PG की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी भी शिक्षित है और लैंग्वेज पढ़ाती है. मृतका कोमल सिंह भी शिक्षित थीं और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं.पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कमल ने इस हत्या की साजिश पूरी योजना के साथ रची थी. आरोपी ने एक हॉलीवुड मूवी देखने के बाद ये वारदात रची.पुलिस को भ्रमित करने के लिए आरोपी ने मृतका के हाथ में एक कैंची रख दी थी, जिससे यह आत्महत्या या हाथापाई लगे.
असल में आरोपी हरिनगर से एक नुकीला हथियार खरीद कर लाया था. उसने हथियार को छिपा कर रखा था. इसी हथियार से उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर यह हथियार बरामद कर लिया है.पूछताछ व स्थानीय जांच से पता चला कि घर में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. जगतपुरी के जिस मकान में वे रह रहे थे, वह उनके दादा जी के नाम का था और पति-पत्नी दोनों के संयुक्त नाम पर था. आरोपी के पिता ने एक नई संपत्ति खरीदी थी. आरोपी कमल सिंह चाहता था कि वह पूरी संपत्ति अकेले उसके नाम पर हो, जबकि उसके पिता का कहना था कि संपत्ति पति व पत्नी (कमल और कोमल) दोनों के संयुक्त नाम पर ही होगी. इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे. घटना वाले दिन सुबह भी दोनों बच्चों के सामने पति-पत्नी में प्रॉपर्टी को लेकर भारी विवाद हुआ था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *