दिल्ली :प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “यह स्पष्ट है कि लोग BJP से थक चुके हैं और तंग आ चुके हैं. वे अब समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “यह तो बस शुरुआत है.”
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली की हुई थी. इस सीट पर बीजेपी का लंबे समय से कब्जा था. लेकिन उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों से हराया.चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया कि इससे पता चलता है कि लोग बीजेपी से ऊब चुके हैं.

