Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता की अंतिम रस्में निभाईं-पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत -
Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता की अंतिम रस्में निभाईं-पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत

मुंबई के गोरेगांव स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां फिल्म जगत की हस्तियों और फैंस ने उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी।प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद गमगीन माहौल देखने को मिला। उनके बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता की अंतिम रस्में निभाईं। अंतिम क्रियाएं पूरी करते समय विक्रम अपने आंसुओं को रोक न सके और फूट-फूटकर रो पड़े। इस दुखद घड़ी में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और शुभचिंतक विक्रम को संभालते और ढांढस बंधाते नजर आए।प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। ‘लगान’ फिल्म में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर बेहद भावुक नजर आए। उनके अलावा वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद, निर्माता आनंद पंडित, बाल कलाकार रूहानिका धवन और ‘लगान’ में उनके सह-कलाकार व करीबी दोस्त यशपाल शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य रावत को छोड़ गए हैं। अभिनेता ने अपने निजी जीवन को हमेशा चकाचौंध से दूर और बेहद सादगी से भरा रखा। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, उनकी पत्नी कल्याणी एक तेलुगु भाषी परिवार से आती हैं और उनका फिल्म उद्योग से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है। वे बेहद कम मौकों पर ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने पति के साथ नजर आती थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *