बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। 1995 से ही बांकीपुर भाजपा के अभेद्य किला बना हुआ था। 1995 से 2005 तक नवीन किशोर बांकीपुर (तब पटना पश्चिम सीट) से विधानसभा चुनाव जीतते रहे। उनके निधन के बाद नितिन नवीन 2006 में पहली बार उपचुनाव में जीत हासिल कर के विधायक बने। इसके बाद से वह 2025 तक इस सीट से विधायक रहे। हालांकि, अब प्रशांत किशोर ने इस किले को ढाह दिया है।बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को आए उपचुनाव के परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों से जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को हार मिली है। वहीं, राजद तीसरे नंबर पर खिसक गई है। आपको बता दें कि ये परिणाम भाजपा के लिए काफी बड़ा झटका है।

