मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 1.40 लाख से अधिक छात्राओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा परिवार, दिल्ली और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक रविंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत 3,000 से अधिक छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, स्कूल तक उनकी सुरक्षित एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करने और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

