Breaking
Tue. Aug 4th, 2026
Spread the love

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले गए ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह की पोस्ट क्यों की और उसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या संगठन तो नहीं है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की।

बताया जा रहा है कि बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके के पिपरिया रोड स्थित मार्डन विलेज के रहने वाले अनिल कुमार ने यह धमकी दी थी। लखनऊ स्थित डायल 112 मुख्यालय से भोजीपुरा पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

दारोगा सुशील कुमार ने अनिल  को फोन किया। अनिल ने उन्हें भी निलंबित करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं वह पुलिस को अपना गलत पता बताकर लगातार गुमराह करता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल कुमार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और आरोपी को पुरानी लोको कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बरेली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी हवालात से बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर लंगड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पुलिसकर्मियों से कहता सुनाई देता है, साहब गलती हो गई माफ कर दो। अब ऐसी गलती कभी नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *