Breaking
Thu. Jul 30th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले कुछ दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक परेशानी झेल रहा है। बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है।अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता है। साथ-साथ फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग, देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। इसको लेकर कठोर कानूनों की भी जरूरत है।पीएम मोदी ने कहा, ‘हम संसद में बिल लेकर गए थे। जैसा हमने आपको वादा किया था। पिछले दो दिन, संसद के दोनों सदनों ने अधिकतम माननीय सांसदों ने विस्तार पूर्वकों से चर्चा की है। आज (गुरुवार) दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले प्रावधानों को पास कर दिया है।पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा के जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। हम आगे ऐसी परिस्थिति को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। साथियों आईये हम सब मिलकर के विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *