Breaking
Tue. Aug 4th, 2026
Spread the love

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर की थी। इसके अलावा प्रदीप रावत दूरदर्शन के शो तहकीकात, चंद्रकांता, युग और गुल सनोबर में भी नजर आए थे। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी, बैजू बावरा, आवारापन और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आए।’गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रदीप रावत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *