Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

इमारत की 11वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं सिंगर शान

मुंबई :आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें से एक ब्रांदा इलाके में सिंगर की इमारत की है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। यह इमारत बांद्रा वेस्‍ट में फॉर्च्यून एन्क्लेव है, जिसकी 11वीं मंजिल पर शान अपने परिवार के साथ रहते हैं।शुरुआती जांच से पता चला है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। हालांकि, आधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना जब हुई, तब शान अपने घर में थे भी या नहीं, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं आई है।आग लगने की दूसरी घटना मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप मार्केट में हुई।इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इसमें संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *