मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “पेपर लीक के कारण बहुत से बेगुनाह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस नए बिल से कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि पुराने कानून में बस कुछ डेटा ही बदला गया है। भारी-भरकम जुर्माना, कड़ी सजा, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट-ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान तो किए गए हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा।सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि छात्रों के गुस्से को ठंडा करने के लिए यह बिल लाया गया है। खड़गे ने ये भी अपील की कि सरकार को विपक्ष की सुननी चाहिए। साथ ही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में PM मोदी के बयान की भी मांग की।मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि राहुल गांधी 2024 से यह मुद्दा उठा रहे हैं। विपक्ष ने छात्रों के मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर बयान देना चाहिए। मैं सवाल पूछता हूं कि लाठी-डंडे और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया। छात्रों को रोकने के लिए सरकार ने मेट्रो स्टेशन को बंद किया। बिहार में AK-47 का इस्तेमाल हुआ।

