मुंबई:कांग्रेस ने कभी आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया लेकिन अब वह राजनीति के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहती है.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मांग की कि कांग्रेस डॉ बीआर आंबेडकर का बार-बार अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे। उन्होंने नागपुर में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा कि विपक्षी दल ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को आंबेडकर का हमेशा अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उनकी चिंता यह है किसी का भी कद नेहरू-गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए आंबेडकर से संबंधित अमित शाह की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। बीजेपी और शाह सपने में भी आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते।
प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बोले सीएम फडणवीस-कांग्रेस डॉ बीआर आंबेडकर का बार-बार अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे

