Breaking
Wed. Jul 29th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कदम संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उठाया गया है। यह सामाजिक सुधारकों और संतों को सम्मानित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भदोही जिले का नाम दोबारा ‘संत रविदास नगर’ किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास जैसी महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया था।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने घोषणा की कि भदोही जिले को फिर से ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने संत रविदास और बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से जुड़ी पहचान को बदलकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *