Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पाकिस्तान के पूर्व और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी के समर्थन के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रति सहानुभूति दिखाई। हालांकि, इस बार केजरीवाल ने उन्हें अच्छे से धो दिया।शनिवार को छठे चरण में सीएम केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने इसकी फोटो एक्स पर भी साझा की। केजरीवाल के इसी पोस्ट पर फवाद ने रिप्लाई करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करे। इसी रिप्लाई पर केजरीवाल ने फवाद को धो डाला। केजरीवाल ने उनके रिप्लाई को शेयर करते हुए कहा कि चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालिए। इसके बाद एक और पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भारत में हो रहा चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आंतकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *