Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई: चुनाव आयोग ने विधानसभा परिषद् की कुल चार सीटों के चुनाव का ऐलान किया है। इनमें दो सीटें शिक्षक और दो सीटें स्नातक निर्वाचन से भरी जाएगी। पहले आयोग ने वोटिंग के लिए 10 जून की तारीख का ऐलान किया था। बाद में आयोग ने इस 26 जून कर दिया था।महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के बाद अब विधानपरिषद् की चार सीटों के लिए राजनीतिक दलों में जाेरआजमाइश शुरू हो गई है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दो सीटों के लिए कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। बाकी दो सीटों पर महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की तरफ से प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। महायुति की तरफ से भी चारों सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाने संभावना है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने विधान परिषद के लिए की दो सीटों के लिए पूर्व मंत्री अनिल परब और अभ्यंकर को नामांकित किया गया। अभ्यंकर शिव सेना की शिक्षा सेना के प्रांतीय अध्यक्ष हैं। परब मुंबई ग्रेजुएट सीट से उम्मीदवार होंगे तो वहीं मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस तरह विधान परिषद की 4 सीटों पर एक और चुनाव होने जा रहा है। शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए ठाकरे गुट ने अपने दो दिग्गजों को मैदान में उतारा है। महायुति ने अभी अपने कैंडिडेट के नाम जाहिर नहीं किए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *