मुंबई में गुड़हल फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए. गुड़हल फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे लोगों ने फिल्म की तारीफ की और कहा कि यह फिल्म दिल को छू जाती है इसकी कहानी ऐसी कहानी है जो हकीकत के काफी करीब लगती है.
गुड़हल फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकारों ने इस फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए. फिल्म में मोना अंबेगांवकर.सुधा चंद्रन.सुनीता राजवार.शहबाज़ खान.पूजा सिंह.जसवीर कौर आदि ने अभिनय किया है.फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता युवराज पराशर हैं।


