Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”नीट पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF लीक हुई। यह PDF उस प्रश्न-पत्र की तरह है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है। PDF के लगभग 90 सवाल समाज शास्त्र के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख रुपये में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था। इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।

NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है। न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा। बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है। देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी”।कथित तौर पर UGC NET पेपर लीक के दावों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि बार-बार परीक्षा लीक होने के बाद भी छात्रों की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *