Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

आंकड़ों की मानें तो जुलाई के शुरुआती दिनों में ही मुंबई में इस महीने की औसम बारिश का लगभग 70-80 प्रतिशत पानी बरस चुका है। जल तांडव के चलते न केवल शिक्षा विभाग प्रभावित हुआ है बल्कि मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनें और साथ ही सड़क यातायात पर भी बुरा असर देखने को मिला है। मौसम विभाग की मानें तो 8 जुलाई तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मुंबई प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई के निवासियों से अपील भी की है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा नागरिकों को यह चेतावनी भी दी जा रही है कि तटीय इलाकों से दूर रहें और जलभराव वाले इलाकों में वाहन लाने की गलती न करें।

मौसम विभाग मुंबई द्वारा जारी किए गए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और मूसलाधार बारिश की चेतवानी के बाद प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। 6 जुलाई को मुंबई नगर निगम और जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तरह 6 जुलाई के बाद अब 7 जुलाई को भी मुंबई महा नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *