Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से वादा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी तो गौरक्षा को प्राथमिकता देंगे। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का हिदुत्व से प्रेम दिखावटी है। असली सनातनी तो समाजवादी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने को ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की और चरण छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों के पास बैठे नजर आए। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, “शंकराचार्य जी गायों की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं। गौ-संरक्षण केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का एक महत्वपूर्ण पहलू है और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे छोटे लोगों पर एक्शन से क्या होगा। जिस ट्रस्ट की देखरेख में चोरी हुई, उस पूरे ट्रस्ट को भंग किया जाना चाहिए। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि चोरी की सज़ा सिर्फ़ घोड़े या लगाम को नहीं, कोचवान को भी मिलनी चाहिए। सिर्फ इस्तीफ़े की लीपा-पोती से काम नहीं चलेगा..जो लोग हटे हैं, उनके दस्तखत से ज़मीनों के जो सौदे हुए हैं। उनकी ज्यूडिशियल इन्क्वायरी भी होनी चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *