Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ, जहां तेज बारिश के बीच स्लैब गिर गया और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। शताब्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर पटेल ने बताया कि पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। इन सभी को मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल है।महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के चलते एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला ‘चॉल’ का एक हिस्सा ढह जाने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर समेत तीन मंजिला इमारत के दो-तीन कमरे अचानक ढह गए। इसके बाद, मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, बीएमसी के वार्ड कार्यालय और ‘108’ एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। ‘चॉल’ पुराने समय की कम लागत वाली आवासीय इमारतें होती हैं, जिनमें लंबी साझा बालकनी और एक-एक कमरे वाले छोटे घर होते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *