लोगों की मदद के लिए स्पाइडरमैन सड़क पर आ गया। स्पाइडर मैन ने पानी में फंसे ऑटो को धक्का दिया। बोरी उठाकर सही जगह तक पहुंचाया और बच्चियों को भी सड़क पार करने में मदद की।मुंबई में लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है।मुंबई से सटे भिवंडी इलाके में कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच एक शख्स स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर वहां पर आया और पानी में फंसे हुए लोगों की मदद करने लगा।


