Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान लीडरशिप के भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंशियल एम्पावरमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, समावेशिता और राष्ट्र-निर्माण जैसे अहम विषयों पर प्रभावशाली बातचीत भी हुई। इस इवेंट के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को इस साल की नंबर 1 ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ घोषित किया गया और कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान नीता अंबानी ने लीडरशिप की एक व्यापक परिभाषा भी बताई। उन्होंने कहा कि ‘लीडरशिप करुणा, समावेशिता और अवसर पर आधारित होनी चाहिए और लड़कियों में निवेश करना भारत के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ (MPW) 2026 इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की भारत की प्रमुख महिला लीडर्स ने भाग लिया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इवेंट में ‘फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’ लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में उन 100 महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी लीडरशिप देश के आर्थिक और बिजनेस क्षेत्र को आकार दे रही है और इस प्रतिष्ठित सूची में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी पहले नंबर पर रहीं।इस प्रोग्राम में समावेशी वर्कप्लेस बनाने, लंबे समय तक चलने वाले कंज्यूमर ब्रांड्स बनाने और ‘विकसित भारत’ के विजन को हासिल करने में न्यूट्रिशन और हेल्थकेयर की भूमिका पर भी जरूरी चर्चाएं हुईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *