Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत की -
Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत की

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज कई कार्यक्रम एक ही मंच से किए गए। हाई सिक्योरिटी जेल का e-लॉन्च किया गया। ⁠EV बसों को लॉन्च किया गया। 300 नई DEVi बसें दिल्ली को समर्पित किया गया। ⁠रिज क्षेत्र को दोबारा रि-स्टोर करने की शुरुआत की गई। ⁠रिज के बारे में बात जरूरी है। ⁠दिल्ली में कई जगह रिज देखने को मिलते हैं। बबूल और कीकड़ के पेड़ वातावरण के अनुकूल नहीं हैं। इसलिए 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र को रिज घोषित किया गया है। अगले तीन सालों के भीतर पूरे रिज क्षेत्र में 100 साल तक जिंदा रहने वाले वृक्षा लगाए जाएंगे। ⁠पोर्टल की मदद से आप वृक्षारोपण कर सकते हैं। ⁠प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम शुरू किया। जलवायु असंतुलन को कम करना जरूरी है। ⁠केवल वृक्षारोपण ही इसका समाधान है। ⁠पूरे विश्व को संदेश- पर्यावरण के बिना विकास संभव नहीं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के इस बड़े प्रयास के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों को 300 नई DEVi  बसों की बड़ी सौगात भी दी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में चाहे कानून-व्यवस्था हो,  यमुना की सफाई हो या पर्यावरण संरक्षण हो, हमेशा गृह मंत्री का सहयोग मिला है। ⁠जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं, तो हर काम पूरा हो जाता है। ⁠दिल्ली में इको-रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। प्रकृति से कुछ भी लेने से पहले, हमें उसका सम्मान करना सीखना होगा और दिल्ली इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। विकास और प्रकृति दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दिल्ली में जनता की सेवा में लगी सरकार है।जब डबल-इंजन की सरकार एक दिशा में चलती है, तो विकास की रफ्तार भी तेज हो जाती है। यह दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कवरेज अभियान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *