Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

अपने शानदार करियर के दौरान चेलियन ने ‘परदेशी’, ‘कोंड्राल पावं’, ‘जोकर’ और ‘तेनमेरकु परुवाकात्रु’ जैसी कई समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया। कैमरे के पीछे जादू बिखेरने के बाद, चेलियन ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने साल 2017 में फिल्म ‘टू लेट’ से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही निर्देशित फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की और इसे ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।अपनी बेहतरीन विजुअल स्टोरीटेलिंग और शानदार कैमरा वर्क के लिए मशहूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक आर. चेलियन का निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेलियन पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक चले जाने से तमिल फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी हस्तियां नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *