Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

PM मोदी ने कहा कि ये भारत की आकांक्षाओं का नया युग है। जहां बिजली पहुंची है वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, स्मार्ट लिविंग चाहते हैं। जहां रेल पहुंची है, वहां लोग हाई स्पीड कनेक्टिविटी चाहते हैं। जहां हाइवे पहुंचा है वहां लोग वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा वहां लोग एआई और डिजिटल इनोवेशन में नेतृत्व चाहते हैं। आज भारत के लोग अपने जीवन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं और भारत को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाना उनका संकल्प है।फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने भारत में अपनी 12 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। PM मोदी ने कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इस कालखंड की समीक्षा होगी, तब ये बात उभर कर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की आकांक्षाओं ने ड्राइव किया। आज का भारत, भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 साल पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *