Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के 9 राज्यों के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गोवा, मुंबई, दिल्ली और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। अगली मुलाकात जुलाई में होगी जिसमें राहुल गांधी 10 राज्यों के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश भी होगा।राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मुसलमानों, ईसाइयों और दलितों पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस को इन सबकी लड़ाई लड़नी है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस को मुसलमान की लड़ाई मुसलमान कहकर, सिख की लड़ाई सिख कहकर लड़नी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि जिस दिन हम संविधान की बात नहीं करेंगे कांग्रेसी नहीं रह जाएंगे।इस मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को ग्राउंड लेवल पर और मजबूत करने पर भी जोर दिया। राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में लोगों से लगातार संवाद बनाए रखें। सामाजिक न्याय, समान अवसरों और संविधान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *