Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधा है। संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टूटे हुए सांसदों पर तंज कसा है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है।संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ‘नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है। ऑपरेशन टाइगर के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी। लेकिन ठाकरे नाम की वजह से इनकी कीमत इतनी बढ़ गई कि अब निजी विमान से घूम रहे हैं। हर बात का हिसाब लिया जाएगा। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया। फिर खुद को टागइर क्यों कहते हो?’इसके साथ ही संजय राउत ने एक्स पर दूसरी पोस्ट पर लिखा, ‘अपना सपना मनी मनी! मिनिमम सपोर्ट प्राइस हर सांसद के लिए 50 करोड़ रुपये तय है। 15 करोड़ तो बस एडवांस है। सच कहूं तो, ये लोग 50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं। उनकी कीमत सिर्फ शिवसेना और TMC ब्रांड लेबल की वजह से बढ़ी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *