चंद महीने पहले ही कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था, जिसे एक हफ्ते के भीतर ही निशाना बनाया गया। अब एक बार फिर कैफे पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि तीसरी बार इस कैफे पर फायरिंग हुई है। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में निशाना बनाने वाला शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है।बताया जा रहा है कि शख्स ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है। गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इससे जड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। पोस्ट में लिखा, ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।इसी पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।


