AIMIM प्रमुख ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उनकी पार्टी के चार विधायक दूसरे दल में चले गए थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी पार्टी ने केवल छह विधानसभा सीटों की मांग की थी। ओवैसी ने कहा कि जब शिवसेना में विभाजन हुआ तो उसे लोकतंत्र की हत्या बताया गया, लेकिन बिहार में AIMIM के विधायकों के दल बदलने पर किसी ने आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पार्टी ने दोबारा चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें समर्थन दिया।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए तैयार है। ओवैसी ने कहा कि वह नहीं चाहते कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाए।ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों को अब इस मुद्दे पर फैसला करना है। उन्होंने कहा कि AIMIM अपना राजनीतिक भविष्य खुद तय करेगी और अपना नेतृत्व बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, “हम वहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जब भी गठबंधन होगा, आपको जानकारी दे देंगे। हम अपना भविष्य खुद तय करेंगे और अपना नेतृत्व बनाएंगे।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा — AIMIM उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन करने के लिए तैयार है

